{"_id":"5a101fdc4f1c1b7a548bdc45","slug":"21511006172-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और पुलिस ने रात में छापा मारा, खाली हाथ लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन और पुलिस ने रात में छापा मारा, खाली हाथ लौटे
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
इकट्ठा किया हुअा रेत।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा(कुशीनगर) । हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनीपट्टी गांव के एक खेत से हो रहे अवैध बालू खनन की सूचना पर शुक्रवार की देर रात एडीएम, एएसपी, खनन निरीक्षक और सीओ ने कई थाने की पुलिसफोर्स के साथ छापा मारा। उसके बाद शनिवार को भी एसडीएम ने गंडक नदी के किनारे खनन स्थलों पर छापेमारी की, लेकिन बालू खनन में लिप्त व्यक्तियों को इसकी भनक लग जाने के कारण वे नहीं पहुंचे, जिससे पुलिस और प्रशासन को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के टोला खलवा पट्टी में बिरझन कुशवाहा के निजी खेत में गड्ढा खोदकर रात में रोज बीस से पच्चीस ट्राली बालू निकालकर आसपास के गांवों में पांच से छ: हजार रुपये में बेचा जा रहा है, लेकिन मुकामी पुलिस और अन्य जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
इसके अलावा नौतार जंगल गांव के सामने भी बड़ी गंडक नदी से रात में बालू निकाला जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की सूचना पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की रात लगभग दस बजे एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ और खनन अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ धरनीपट्टी गांव के उस खनन स्थल पर पहुंचे। गांववालाें के मुताबिक इसकी सूचना खनन करने वालों को पहले ही मिल गई थी, जिससे न तो खनन करने वाले पहुंचे और न ही बालू ढुलाई करने वाले चालक व अन्य व्यक्ति। मौके पर पहुंचे खनन निरीक्षक ने बालू खनन के लिए खोदे गए गड्ढों व जमीन की नवैयत की छानबीन की और वापस लौट गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह भी एसडीएम खड्डा गणेश कुमार व खनन निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने नौतार जंगल के सामने गंडक नदी के किनारे हो रहे खनन स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन गड्ढे व ट्रालियों के निशान के अलावा कुछ नहीं मिला और वे वापस लौट गए।
इस संबंध में एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक की शिकायत पर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई के क्रम में धरनीपट्टी में छापा मारा गया। वहां अवैध खनन की पुष्टि हुई है। भू स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नौतार जंगल गांव के पास गंडक नदी में खनन स्थल का निरीक्षण किया गया है। कोई वाहन नहीं मिला। स्थानीय थाने को सख्त हिदायत दी गई है।