फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चटकी लाठियां, आठ लोग घायल

चटकी लाठियां, आठ लोग घायल

Sun, 22 Oct 2017 04:37 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
चटकी लाठियां, आठ लोग घायल
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। इसमें दोनों पक्षों के आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी इम्तियाज खान एवं अनवारुल खान के घर के बच्चों में शनिवार को किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर रविवार को पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के इम्तियाज खान (उम्र 50 वर्ष), मंसूर खान (60 वर्ष), इरफान (19 वर्ष), मन्नान (18 वर्ष)] अनिल (20) एवं दूसरे पक्ष के अनवारुल खान ( 50), कयूम (30) एवं आफरीदी (18) को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस घायलों को गांव वालों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाई। वहां से उनकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंसूर के सिर में किसी धारदार हथियार से चोट पहुंची है, जिसके कारण उनकी हालत सबसे ज्यादा नाजुक है। इस संबंध में तरयासुजान थाने के एसओ सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed