फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Fri, 22 Sep 2017 06:07 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
जौरा बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक की जौरा मनराखन शाखा में बृहस्पतिवार की रात चोरी का प्रयास हुआ। खिड़की तोड़कर घुसे चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे, लेकिन लॉकर पर हाथ लगाते ही सायरन बजते ही निकलकर भागे। बैंक के अंदर से कई औजार, साड़ी व अन्य सामान पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के शीघ्र खुलासा के लिए तीन थानों की फोर्स लगाई गई है। इस बैंक में एक बार पहले भी चोरी का प्रयास हो चुका है।
विज्ञापन

इस बैंक शाखा के प्रबंधक टीपी नायक ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को बैंक बंद कर कर्मचारी घर चले गए। रात में चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। वे स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे हालांकि बैंक से कोई सामन, कागजा या रकम चोरी नहीं हुई है। लोगों के अनुसार बैंक का सायरन बजने की वजह से भोर में लोगों की नींद खुली तो अंदर कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। इस पर बैंक के कैशियर व फील्ड अफसर को इसकी जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार की शाम को बरसात होने के चलते कैशियर व फील्ड अफसर बगल के ही एक गांव में रुके हुए थे। सुबह सात बजे वे लोग बैंक पहुंचे और पटहेरवा पुलिस को सूचना दी गई। पटहेरवा एसओ उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और बैंक के भीतर जाकर सायरन बंद करने के अलावा टूटी खिड़की व अंदर पड़े सामान देखकर चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। कुछ देर बाद तमकुहीराज के सीओ जनार्दन तिवारी भी मोबाइल फोरेंसिक वाहन व डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने वहां से नमूना लिया। इसके बाद खोजी कुत्ते को बैंक के अंदर ले जाया गया। डॉग स्क्वाड बैंक से निकलकर धनहा चौराहा और रहसू जनोबीपट्टी गांव होते हुए घाघी नदी के किनारे बसे नटों की बस्ती में पहुंचा। वहां तीन घरों की जांच हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक नट को पकड़ा, जबकि दो अन्य घरों में कोई नहीं मिला। पुलिस पूछताछ के लिए पकड़े गए नट को थाने ले गई।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि बैंक के अंदर से पेचकस, हथौड़ा, दो साड़ी, किसी महिला के बाल समेत कई सामान मिले हैं। उनके सहारे छानबीन की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed