{"_id":"598d96204f1c1be3048b4624","slug":"21502451232-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवरही कस्बे के चार घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवरही कस्बे के चार घरों में चोरी
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। बृहस्पतिवार की रात सेवरही कस्बे के चार घरों में चोरी हुई। चोर इन घरों से नकदी, आभूषण, बर्तन व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसी रात तमकुहीराज के विधायक के चाचा की गाड़ी चोरी करने का भी प्रयास किया गया। सुबह इसकी जानकारी होने पर सेवरही पुलिस ने मौका मुआयना किया।
सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर सात तुलसीनगर निवासी राजेश जायसवाल के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये के आभूषण, नकदी, मोबाइल, बर्तन, कपड़े आदि चुरा लिए। इसी मुहल्ला निवासी सुकदेव शर्मा के घर से मोबाइल, नकदी व कुछ अन्य सामान तथा सेवरही चीनी मिल के आबकारी उप निरीक्षक अवधेश राय के घर से कपड़ा, नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। इसके अलावा आजाद नगर मुहल्ला निवासी संजय रौनियार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी तथा कुछ अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। आजाद नगर मुहल्ले में ही रहने वाले तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू के चाचा रमेश गुप्ता की चार पहिया गाड़ी घर के नजदीक स्थित एक राइस मिल परिसर में खड़ी थी। चोरों ने इस गाड़ी का शीशा तोड़कर लॉक खोलने व गाड़ी चुराने का प्रयास किया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई।
सेवरही एसओ श्रीप्रकाश यादव के अनुसार घटना की जानकारी होने पर मौका मुआयना किया गया। तहरीर मिल गई है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।