फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   21 animals were rescued from smugglers

तस्करों से 21 पशु मुक्त कराए गए

Tue, 05 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे 21 पशुओं को पुलिस ने मंगलवार को मुक्त कराया। ट्रक में लादे गए जानवरों को जोकवा बाजार में पुलिस ने मुक्त तो करा लिया, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
तुर्कपट्टी एसओ अनिल दुबे ने सूचना मिलने पर सोमवार की देर रात चौहानपट्टी गांव के सामने हाइवे पर घेराबंदी कर रखी थी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की भोर में संदिग्ध हालत में आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी लेने की कोशिश की गई, तब तक चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
अमवा तिवारी गांव के लोगों ने ट्रक पर पत्थर भी फेंके, जिससे उसके शीशे टूट गए।
तब तक पुलिस को निकट आते देख चालक और तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 21 पशुआें को मुक्त कराया। पुलिस का कहना था कि ये सभी मवेशी बिहार में वध के लिए भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने देवरिया जिले के केवटोलिया मदनपुर के अशोक सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में पुलिस के साथ स्वॉट टीम के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस संबंध में एसओ का कहना था कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। तस्करी को बढ़ावा देने वाले लोग भी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed