{"_id":"5cba1004bdec22146a72eb48","slug":"201555697668-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाई तबाही, 100 एकड़ से अधिक फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग ने मचाई तबाही, 100 एकड़ से अधिक फसल राख
Sat, 20 Apr 2019 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी क्षेत्र के झनकौल गांव के पास गेहूं के खेत में लगी आग बुझाते गांववाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शुक्रवार को सुबह जेवनार चढ़ाते समय छिटकी चिनगारी से 100 एकड़ से अधिक गेहूं व गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। पछुआ हवा चलने के कारण जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा, 100 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में भी आग से फसलें जली हैं।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-10 वाल्मीकिनगर (बरवा जंगल) निवासी विक्रम सिंह अपने खेत में जेवनार चढ़ा रहे थे, तभी तेज पछुवा हवा के चलते छिटकी चिंगारी बगल के गेहूं के खेत में पकड़ ली। विक्रम अभी कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें निकलने लगी।
इसमें बरवा जंगल, करमैनी प्रेमवलिया, मैनपुर के किसान मंजेश, रामवृक्ष, रामायण राय. रामप्रीत, छेदी राय, स्वामीनाथ, छत्तर, बिरझन, सुभावती, मनोज, अमन राय, अक्षयबर राय, इंद्रासन, अवधेश राय, श्रीप्रकाश राय, श्यामशरण राय, नरेश, अखिलेश, ध्रुव राय, मनोज, मृत्युंजय, रामानंद, हरेंद्र, रामबिलास सहित कई किसानों की गेहूं एव गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन दस्ते के देरी से पहुंचे पर किसानों ने नाराजगी जताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने हलका लेखपाल डेबा प्रसाद, श्रीनिवास सिंह व मदन यादव से क्षति का आंकलन कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन
मुुर्गा भुनते समय लगी आग, फसल जली
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के बाहर खेत में मुर्गा भुनते समय लगी आग से बुधवार को दिन के तीन बजे लगभग 8 कट्ठा गेहूं की फसल और करीब चार कट्ठा गन्ना की फसल जल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नासिर अंसारी के गन्ने के खेत में ताश खेल रहे थे और वहीं मुर्गा भी भुन रहे थे। इसी बीच गन्ने में आग पकड़ लिया। उसके बाद ताश खेलने वाले भाग गए। हवा तेज होने के कारण नासिर का चार कट्ठा गन्ना जल गया, वहीं बगल में विजयी यादव की करीब आठ कट्ठा गेहूं की फसल जल गई।
दो बीघा गेहूं की फसल जली
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव के टोला खपरधिक्का में बृहस्पतिवार की शाम गेहूं का डंठल जलाते समय बगल के चार किसानों के खेतों में खड़ी करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें सुमन देवी, अशरफी मद्धेशिया, रितेश तथा गुड्डू की फसल जली है। शुक्रवार की सुबह हलका लेखपाल पिंकी मिश्रा खपरधिक्का गांव पहुंचीं और आग से पीड़ित किसानों की फसलों की क्षति का आंकलन किया।
आग में जली गेहूं की फसल
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झनकौल के निकट व बसडीला पांडेय से पूरब के सरेह में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग से दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल व चार बीघा काटकर रखे गए गेहूं के बोझ जल गए। इस आग में झनकौल के पांडेय टोला निवासी दीनानाथ शर्मा का चार बीघा काटकर रखा हुआ गेहूं तथा कयूम इंजीनियर का लगभग दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
संयोग ठीक था कि उस समय हवा तेज नहीं चल रही थी, वरना झनकौल, महासोन, बरवां सुखदेव, पांडेय टोला, फुर्सतपुर सहित कई गांव आग की चपेट में आ जाते। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस, दमकलकर्मी व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में ग्राम प्रधान अमरेश यादव, नूर आलम, सोहराब, प्रमोद पांडेय, दीपक गोंड, गिरीश पांडेय, राजकुमार गिरी, एसओ तुर्कपट्टी तेज जगन्नाथ आदि ने सहयोग किया।