{"_id":"5bf59ea5bdec226970458772","slug":"201542823589-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव गांव पहुंचते मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव गांव पहुंचते मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। हादसे के शिकार दोघरा कठकुइया निवासी पत्रकार दिवाकर राय का शव बुधवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से भीड़ की आंखें नम हो गईं। हर कोई घटना को दुखद बता कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के सामने पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से दिवाकर राय पुत्र श्रवण राय की मौत हो गई थी। बुधवार को गांव के पूरब बगीचे में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे को पिता श्रवण राय ने मुखाग्नि दी।
इस दौरान विनय राय, महिमा राय, पूर्व विधायक डॉ पी के राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, बंटी राव, सुधीर राव, गिरिजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, धनंजय राय, संजय दुबे, ब्यास राय, आनंद उपाध्याय, ग्राम प्रधान नन्दलाल तिवरी, नारायणी शाही, विद्याधर ओझा, महुअवां बुजुर्ग प्रधान प्रतिनिधि आनंदेश्वर शाही, अमित राय, शैलेन्द्र कुमार शाही, वीरेंद्र शाही, मुकेश पटेल, बालेश्वर मद्धेशिया, एवं प्रवीण शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेलमेट पहने होते तो शायद बच सकती थी जान
गुरवलिया बाजार। प्रतिदिन हेलमेट पहन कर बाइक से चलने वाले पत्रकार दिवाकर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि थोड़ी सी लापरवाही का खामियाजा उन्हें जान देकर चुकानी पड़ेगी। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे वह मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। अगले माह दिवाकर के सिर पर सेहरा बंधना था, लेकिन बुधवार को उनकी अर्थी उठी तो होनहार की मौत पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। होनहार बेटे दिवाकर की मौत से परिजन बेहाल थे। मां इंदु देवी के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।