फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कटा पेड़ व गाड़ी छोड़कर भागे चोर

कटा पेड़ व गाड़ी छोड़कर भागे चोर

Wed, 11 Jul 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
कटा पेड़ व गाड़ी छोड़कर भागे चोर
काटा गया पेड़

विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के सिंगहां गांव स्थित एक साखू के जंगल से मंगलवार की रात चोरों ने पांच बोटा साखू की लकड़ी काटी लिया। लेकिन लकड़ी लदी पिकअप जमीन गीली होने के चलते फंस गई। इसे निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद ली गई लेकिन सुबह हो जाने के चलते चोर लकड़ी व गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए लकड़ी व दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह के परिवार का साखू का जंगल इसी थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव में है। बुधवार की सुबह उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके जंगल से साखू के पेड़ काट लिया गए हैं। जितेंद्र सिंगहा स्थित अपने साखू के जंगल में पहुंचे तो वहां एक ट्रैक्टर तथा साखू के बोटे लदा एक पिकअप वाहन खड़ा था। इसके अलावा काटा गया एक पेड़ जमीन पर पड़ा था। उन्होंने कुबेरस्थान पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वहां खड़े ट्रैक्टर तथा पिकअप के अलावा मौके पर मिले साखू की लकड़ी के बोटे भी थाने भेज दिया। पेड़ मालिक की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ चोरी तथा वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर तथा पिकअप को सीज कर दिया गया है। जितेंद्र का कहना है कि कुछ महीने पूर्व भी चोर यहां से साखू के तीन पेड़ काट लिए गए थे। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि केस दर्ज करते हुए दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed