फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो वाहन भिड़े, तीन मासूम समेत 11 घायल

दो वाहन भिड़े, तीन मासूम समेत 11 घायल

Tue, 21 Nov 2017 05:36 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Nov 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
दो वाहन भिड़े, तीन मासूम समेत 11 घायल
घ्‍ाायल - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। फोरलेन पर हेतिमपुर के देवरिया मोड़ के नजदीक दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में तीन मासूम समेत 11 लोग घायल हो गए। मंगलवार को दोपहर में हुए इस हादसे घायल हुए लोगों को कसया सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के गोंडवा थाना क्षेत्र के कंचन नगर गांव निवासी कविता (19), अर्चना (27), संजय पंडित (34), सुमन देवी (26), मधु (27), लक्ष्मण (32), खुशी (8), आशीष (7) और नमन (5) एक लक्जरी गाड़ी से बिहार प्रांत के समस्तीपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। फोरलेन पर देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया मोड़ पर इनकी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में लक्जरी गाड़ी में सवार नौ लोगों के अलावा कार चालक देवरिया कस्बे के न्यू कालोनी निवासी विकास (27) घायल हो गए। हादसे के वक्त ही सड़क पार कर रही कसया थानाक्षेत्र के गांव सिंगहा निवासी गीता देवी (43) भी कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। सभी 11 घायलों को कसया सीएचसी भेजा गया है। वहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed