फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सराफा कारोबार पिता-पुत्र पर फायरिंग का मामला

सराफा कारोबार पिता-पुत्र पर फायरिंग का मामला

Sat, 14 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबार पिता-पुत्र पर फायरिंग का मामला
फाजिलनगर (कुशीनगर)। एक सप्ताह पूर्व हुए सराफा व्यवसाई पिता-पुत्र पर फायरिंग के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। दी गई समय सीमा खत्म होने के बाद भी पर्दाफाश नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को बाजार में बैठक की। निर्णय लिया गया कि रविवार की शाम को बाजार में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा सोमवार की सुबह गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर घटना के शीघ्र जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे फाजिलनगर बाजार के शिव मैरेज हाल के पास सराफा व्यवसाई नंदलाल वर्मा व उनके पुत्र अभिषेक वर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी थी। अभिषेक वर्मा की मौके पर मौत हो गई तथा नंदलाल वर्मा अब भी गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद से ही यहां के व्यापारी आक्रोशित हैं। बीते मंगलवार को धरना दे रहे व्यापारियों को अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद ने चार दिन के अंदर खुलासा का आश्वासन देकर शांत कराया था। शुक्रवार को यह अवधि भी पूरी हो गई लेकिन मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाया। इसको लेकर शनिवार को व्यापारियों ने शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर रविवार की शाम को मशाल जलूस निकालने का निर्णय लिया। इसके अलावा सोमवार की सुबह एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर भी जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, तेज बहादुर सिंह, सजग प्रहरी के अध्यक्ष नंदलाल विद्रोही, सराफा व्यवसाई कन्हैया वर्मा, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, सीटू अग्रवाल, सोनू जायसवाल, धीरज सोनी, ओम प्रकाश गुप्त सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। इस संबंध में एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव का कहना है कि पुलिस घटना का पर्दाफाश करने के करीब पहुंच चुकी है। एकाध दिन में ही तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed