{"_id":"5bc23759bdec22694423f7a8","slug":"191539454809-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में राजगीर की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में राजगीर की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से रामसनेही कुशवाहा की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेकुआटार। कसया क्षेत्र के टेकुआटार-रामनगर मार्ग पर सोहसा पट्टी गौसी गांव के छपरा मोड़ पर शनिवार को हुए हादसे में राजगीर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रख कर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब चार घंटे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस व पीएसी के साथ तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और शव को पुलिस कब्जे में ले पाई।
हाटा कोतवाली के गांव दुबौली के टोला गजहड़िया निवासी 35 वर्षीय राम सनेही कुशवाहा पुत्र गोरख राजगीर थे। वह शनिवार को बाइक से कसया की ओर से घर लौट रहे थे। सोहसा पट्टी गौसी गांव के सामने मोड़ पर ईट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना स्थल पर पुलिस एक घंटे विलंब से पहुंची, तब तक गांव सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। नाराज परिजनों के साथ लोगों ने सड़क पर ही शव को रख कर धरने पर बैठ गए। वे लोग पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने एवं भट्ठा मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसओ शैलेश कुमार सिंह ने मौके पर पीएसी बुला ली। बाद में तहसीलदार कसया एसपी विश्वकर्मा और हाटा की पुलिस भी पहुंच गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता एवं सरकारी सहायता की घोषणा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना से पीड़ित परिजन गमगीन थे। मौके से ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर भेजवाया। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।