{"_id":"5bbce8ac867a5528625a14de","slug":"191539106988-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रामकोला-पडरौना मार्ग पर पटेरा गांव के सामने ट्रक की चपेट से घायल पूर्व प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला। पडरौना-रामकोला मार्ग पर मंगलवार को पटेरा गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठीं रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका की मौत हो गईं। जबकि बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पति को सीएचसी रामकोला भेजवाया।
रामकोला स्थित त्रिवेणी चीनी मिल से रिटायर्ड इंजीनियर अनिल वर्मा (67) अपनी रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका पत्नी इतिका वर्मा के साथ बाइक से पडरौना जा रहे थे। पटेवा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर बैठीं इतिका वर्मा ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल वर्मा झटके से दूर जा कर गिरे और घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायल अनिल वर्मा को सीएचसी रामकोला भेजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इतिका वर्मा गोपी देवी कन्या बालिका विद्यालय रामकोला से प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त थीं। वर्तमान में निजी विद्यालय में कार्यरत थीं। घटना की सूचना जैसे ही त्रिवेणी चीनी मिल में पहुंची, मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पति के आंखों के सामने ही पत्नी की चली गई जिंदगी
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल से पति अनिल वर्मा इंजीनियर पद से और पत्नी ईमिका वर्मा मिल परिसर में संचालित कन्या जूनियर विद्यालय से सेवानिवृत होकर हंसी खुशी से जीवन गुजार रहे थे। पति को यदि यह पता होता कि बाइक से पडरौना जाते वक्त हादसा हो जाएगा और बुढापे में पत्नी उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी तो शायद वह पडरौना जाने के लिए घर से नहीं निकले होते।
यही बातें सीएचसी पर जुटे लोगों से घायल पति बता रहे थे। नजरों के सामने पत्नी की हुई मौत से पति गमगीन थे। लोगों ने बताया कि दंपती के पास सिर्फ दो बेटियां गीतांजलि और जूही हैं। दाोनाें की शादी हो चुकी है और वे अपनी-अपनी ससुराल में हैं। मां की मौत की सूचना दोनों बेटियों को दे दी गई है। पत्नी की मौत से रिटायर्ड इंजीनियर काफी दुखी थे। हर कोई उन्हें ढांढ़स दे रहा था, लेकिन उनकी डबडबाई आंखें दर्द का अहसास करा रही थीं।