{"_id":"5ba13e94867a55014118df20","slug":"191537293972-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के हरिहरपुर में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
हरिहरपुर निवासी 30 वर्षीय प्रशांत राय मंगलवार की सुबह आठ बजे घर में स्विच बोर्ड में बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुही पहुंचाया। चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के लोगों ने बताया कि प्रशांत के दो बच्चे हैं। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। पत्नी रिया का रो-रो कर बुरा हाल था।