फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ईंट-भट्ठों से 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद

ईंट-भट्ठों से 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 05 Nov 2017 05:40 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 05 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
ईंट-भट्ठों से 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद
कच्‍ची श्‍ाराब बरामद ‌‌किया। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पिपरा कनक (कुशीनगर)। एसडीएम तमकुहीराज और सीओ की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह बसडीला खुर्द गांव में छापा मारा। वहां संचालित दो ईट भट्ठों से 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने वहां से कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम गुलाबचंद्र और सीओ आरके तिवारी ने तरयासुजान थाने की पुलिस के साथ रविवार की सुबह करीब सात बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र में बिहार बार्डर पर स्थित बसडीला खुर्द गांव में संचालित ईट भट्ठों पर पहुंचकर छापा मारा। वहां के एक ईट भट्ठे से दस हजार लीटर तथा पिपरा बघेल में स्थित ईट भट्ठे से भी दस हजार लीटर कच्ची शराब और लहन बरामद किया। वहां से भाग रहे एक युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मोहन नाम का वह युवक सेखपुरा जनपद बलिया का निवासी है। उसे पटहेरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम गुलाबचंद्र का कहना था कि दोनों ईट भट्ठों से दस दस हजार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed