{"_id":"59e249584f1c1b7a548b7598","slug":"191508002136-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कस्बे के पास फोरलेन के किनारे एक मकान में चल रहा था नकली डीजल का कारोबार 21-29-32","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाटा कस्बे के पास फोरलेन के किनारे एक मकान में चल रहा था नकली डीजल का कारोबार 21-29-32
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। हाटा कस्बे के पश्चिम हाईवे किनारे एक मकान में नकली डीजल बनाने के अड्डे का खुलासा हुआ है। यहा से 46 सौ लीटर मिट्टी का तेल और छह सौ लीटर बनाया गया नकली डीजल बरामद किया गया। इस दौरान एक कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया। यहां से नकली डीजल बनाने का केमिकल पाउडर और अन्य उपकरण भी बरामद हुआ है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजकर कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है। शनिवार की दोपहर में हाटा कोतवाली पुलिस को खबर लगी कि कस्बे से सटे थरुआडीह गांव में फोरलेन के किनारे स्थित दीनानाथ के मकान में नकली डीजल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर हाटा कोतवाल शैलेष कुमार सिंह, तहसीलदार संजय राय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक चंद्र प्रकाश राव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मकान का फाटक खुलवाया तो कमरे में लोहे और प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे और एक व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और मकान की तलाशी शुरू हो गई। यहां रखे ड्रमों में मिट्टी का तेल भरा हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया रधिया देवरिया गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर वे लोग मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल बना देते हैं। उस कमरे से 23 ड्रमों में मिट्टी का तेल रखा था और तीन ड्रमों में नकली डीजल था। इसके अलावा मिट्टी के तेल से नकली डीजल बनाने का केमिकल पाउडर और अन्य उपकरण तथा 16 खाली ड्रम और काफी संख्या में प्लास्टिक के डिब्बे, पाइप आदि सामान भी मिला। नकली डीजल बनाने के इस अड्डा के पकड़े जाने की जानकारी होते ही वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। टीम ने बरामद किया गए सभी सामानों की लिस्ट तैयार कर उसे पुलिस के कब्जे में दे दिया। कोतवाल शैलेष सिंह के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने बताया है कि वे लोग इस एक टॉवर कंपनी का डीजल बताकर लोगों को कम रेट में बेंच देते थे। इसके अलावा यहां से कई अन्य कारोबारी भी नकली डीजल ले जाकर बेंचते थे।
इस संबंध में तहसीलदार संजय राय ने बताया कि पूरे मामले की रिर्पोट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार संजय राय ने बताया कि पूरे मामले की रिर्पोट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन