{"_id":"5bf2f8b6bdec2269475362ad","slug":"181542650038-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह के लिए शरीर पर उड़ेल लिया था दोनों ने केरोसीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह के लिए शरीर पर उड़ेल लिया था दोनों ने केरोसीन
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती उर्मिला देवी का बयान लेते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। पति की संपत्ति में हक पाने के लिए जूझ रही एक महिला ने सोमवार को अपने इकलौते बेटे के साथ पहले जहर खा लिया और फिर कलेक्ट्रेट में डीएम कक्ष के बाहर शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। जिससे कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सुरक्षागार्डों ने किसी तरह उन्हें आत्मदाह करने से बचा लिया, लेकिन तब तक मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम, एसडीएम सदर, सीओ और कोतवाल भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुम्हाटार गांव की निवासी उर्मिला देवी (55) सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पुत्र संतोष कुमार (34) के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। दोनों ने पहले ही जहर खाया हुआ था और डीएम कक्ष के बाहर ही अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। जिससे कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां तैनात सुरक्षागार्डों ने तुरंत मां-बेटे को पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोका। तब तक दोनों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
सूचना पर डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह और कोतवाल विजय राज सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम ने मां-बेटे का बयान दर्ज किया। दोनों की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता उर्मिला ने आरोप लगाया कि उसके पति बेगलाल महराजगंज जिले में अमीन पद पर तैनात हैं। उनके एक महिला से संबंध हैं, जिससे उन्हें प्रताड़ित कर बेटे के साथ घर से निकाल दिया था। पति मकान और जमीन में भी हिस्सा नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम से सीएम तक प्रार्थनापत्र देकर की। कोई सुनवाई नहीं होने उसने पहले ही बेटे के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो इकलौते बेटे के साथ आत्महत्या करने को विवश हो गई।
विज्ञापन
मां-बेटे घरेलू विवाद से अवसाद में हैं। महिला का पति महराजगंज जिले में सहकारिता विभाग में अमीन के पद पर है। महिला बता रही थी कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। पति उसे मकान और जमीन में हिस्सा नहीं दे रहा है। जमीन अपने भाई की पत्नी के नाम लिख दिया है। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। घटना की जानकारी होते ही उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई गई है। मेडिकल कॉलेज में उनकी हालत ठीक बताई गई है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए हाटा एसडीएम को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, डीएम कुशीनगर