{"_id":"5c9a6c94bdec2213fc305dcf","slug":"171553624212-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के रिश्तेदार को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के रिश्तेदार को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा
Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचीं बंधूछपरा गांव की महिलाएं पुलिस के रवैये से भी नाराज थीं
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आईं खड्डा क्षेत्र के बंधूछपरा गांव की महिलाओं ने गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के रिश्तेदार की चप्पलों से पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस पर भी निर्दोषों को फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
बंधूछपरा गांव की रेहाना खातून, शकीला खातून, ताजरा खातून, मुन्नी देवी, फातमा, संगीता देवी आदि काफी संख्या में महिलाओं ने डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि 11 मार्च की रात उनके गांव में राजकुुमार और टुनटुन की हत्या हुई थी, मगर पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए रात में आकर महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को परेशान कर रही है। उन्होंने घर से कुछ रुपये और सामान भी ले जाने का आरोप मढ़ा। उनका कहना था कि पुलिस गांव के निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। जमीन के विवाद में बेगुनाह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
इसके बाद महिलाएं जब डीएम कार्यालय से बाहर निकलने लगीं तभी कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें सिसवा गोइटी, टोला नोनिया पट्टी निवासी आरोपियों का रिश्तेदार लल्लन गुप्ता आता दिख गया। वह प्रधानमंत्री आवास से संबंधित प्रार्थना पत्र देने जा रहा था तभी महिलाओं ने उसे घेरकर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। प्रभारी कोतवाल जगमोहन राय के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने लल्लन को मुक्त कराया।