ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से दंपती की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांववालों अनुसार, बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे तुर्कपट्टी की तरफ से ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली कसया की तरफ जा रही थी। बेलवा मोड़ तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और तिराहा से लगभग 10 मीटर दूर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे अमवा दुबे गांव केे एक ही परिवार के 4 लोगों को चपेट में लेती हुई आगे बढ़ गई। 48 वर्षीय रमावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय पति इंद्रासन की जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इंद्रासन के दामाद राधेश्याम (35) तथा पुत्र गोलू (10) घायल हो गए। ट्रैक्टर का चालक तुरंत वाहन छोड़कर भाग निकला।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर खड़ाकर तुर्कपट्टी-कसया मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस और एसओ उमेश कुमार ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से ही जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह लोग दिल्ली में काम करते हैं तथा घर से दिल्ली के लिए निकले थे। ट्रैक्टर का न तो कामर्शियल पेपर था और न ही उस पर कोई नंबर। उसे लोग खरदर पुल के पास स्थित ईट भट्ठे के मालिक का बता रहे हैं।