{"_id":"5b9d4888867a557fe1121a46","slug":"171537034376-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"201 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद,चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
201 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद,चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
wine
कसया। क्षेत्र के हिरनापुर गांव में छिपा कर रखी गई 201 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को शनिवार की रात कसया पुलिस ने पकड़ लिया। एक आरोपी भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान इबरार पुत्र तज्बुल निवासी टीला टाली थाना रामपुर देवरिया, विनोद गिरि पुत्र रामप्रीत निवासी कुड़वा उर्फ दिलीपनगर कसया जनपद कुशीनगर, संदीप पुत्र मैनेजर निवासी बेनीपट्टी कोतवाली पड़रौना, शंभू कुमार पुत्र रामविलास निवासी हरका थाना कोतवाली पड़रौना के रूप में हुई है। भागे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। पूूछताछ में शराब को बिहार भेजे जाने की बात लोगों ने स्वीकार की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।