{"_id":"599ad4134f1c1b6f328b46f8","slug":"171503319059-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में हुई घटना
Updated Mon, 21 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में सोमवार को सुबह एक सराफा व्यापारी ने पांच सौ रुपये बकाया नहीं मिलने पर एक महिला के भाई व बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई के बचाव में आई बहन के गर्दन पर चाकू से गंभीर चोट लगी। 17 वर्षीया इस लड़की को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है।
बैकुंठपुर कोठी बाजार निवासी एक शख्स की आभूषण की दुकान इसी बाजार में है। दुकान के बगल में रहने वाले जाकिर की लड़की नाजिया ने कुछ महीने पहले यहां 1500 रुपये में पायल बंधक रखा था। बाद में पायल छुड़ा लिया, लेकिन ब्याज का 500 रुपये बाकी रह गया। ब्याज का रुपये दिए बिना ही नाजिया ससुराल चली गई। तीन दिन पहले नाजिया का भाई अरमान नासिक से घर आया तो सराफा दुकानदार ने बकाया पांच सौ रुपये की मांग की। रविवार को रात करीब 10 बजे कोकिल पट्टी गांव में इसी बात को लेकर दुकानदार ने अरमान की पिटाई कर दी। सोमवार की सुबह आठ बजे दुकान खुलने पर अरमान और दुकानदार के बीच रात वाली घटना को लेकर कहासुनी होने लगी। नाराज दुकानदार फिर अरमान की पिटाई करने लगा। यह देख अरमान की छोटी बहन नगमा बचाव करने पहुंची। इस दौरान हुई छुरेबाजी में नगमा के गर्दन में चाकू लग गई। इससे नगमा जमीन पर गिर पड़ी। यह देख दुकानदार वहां से भाग निकला। लोगों ने घायल नगमा को दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे विशुनपुरा एसओ अरुण कुमार ने अपने सरकारी वाहन से नगमा को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ अरुण कुमार ने बताया कि सराफा दुकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।