फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Wed, 09 Jan 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
चूल्हे की चिन्गारी से 12 झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

सूचना के बावजूद नहीं पहुंचा अग्निशमन दस्ता
जटहां बाजार। पड़रही गांव के धनहां टोले में बुधवार दोपहर में चूल्हे की चिन्गारी से लगी आग में 12 झोपड़ियां जल गईं। लोगों ने पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाई। सूचना देने के बावजूद अग्निशमन दस्ता नहीं पहुंचा। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।
यहां के प्रहलाद के परिवार के लोग भोजन पकाने के बाद खेतों में काम करने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे चूल्हे से निकली चिन्गारी से झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्रहलाद की झोपड़ी के साथ ही सुखलाल, शंकर, सुकई, प्रहलाद, विजयी, बदरी, गंगासागर, मदन, जगरूल, जगदीश, बुद्धू, कैलाश तथा अंगद समेत 12 लोगों की झोपड़ियाें को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के मुहम्मद मियां ने लोगों के सहयोग से बोरिंग पर पंपिंगसेट लगाकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रहलाद ने बताया कि उनके 40 हजार तथा शंकर के 30 हजार रुपये भी जल गए। गृहस्थी सामान राख हो गया। दो बकरियां भी झुलस गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ शाह मुहम्मद मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये, आभूषण सहित अन्य सामान जल जाने की बात कही जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गई थी, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा
जटहां बाजार। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक विजय कुमार दुबे एवं हियुवा जिला प्रभारी डॉक्टर रामअधार राजभर एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरज तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि रामानुज मिश्र समेत काफी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ खाद्य सामग्री व कंबल आदि मुहैया कराया। पूर्व विधायक विजय दुबे ने बीडीओ से अग्निपीड़ितों को तत्काल आवास दिलाने की मांग की और सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed