फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घरों पर चिपकाया नोटिस

घरों पर चिपकाया नोटिस

Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
घरों पर चिपकाया नोटिस
खड्डा(कुशीनगर)। नकली शराब तस्करी के मुकदमे में वांछित शराब कारोबारी विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू व कौशल (चाचा-भतीजा) के खड्डा कस्बा स्थित घरों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर हाजिर होने को कहा है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कराने की कार्रवाई चल रही है। दोनों को शरण देने वाले कुछ लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन

बीते 10 सितम्बर की रात में हनुमानगंज पुलिस ने माघी भगवानपुर गांव से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। इस मामले में विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू व कौशल समेत तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसके बाद ही मिट्ठू और कौशल गायब हैं। पुलिस ने मौके से जब्त हुई गाड़ियों को भी राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने हेतु डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। इस मामले में डीएम ने 11 तारीख को मिट्ठू व कौशल को तलब किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में हनुमानगंज के एसओ एके सिंह ने बताया है कि मुकदमे में वांछित चल रहे विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू व कौशल के घरों पर नोटिस चस्पा कर हाजिर होने को कहा गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। इनको संरक्षण देने वाले कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं, जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed