फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   16 people wounded by uncontrolled pickups

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से 16 लोग घायल

Thu, 23 Nov 2017 12:15 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 people wounded by uncontrolled pickups
क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
दुदही। बुधवार की रात करीब आठ बजे बरवापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी नदी के पांडेय पट्टी घाट के पास अनियंत्रित पिकअप ने हल्दी के मटकोड़ की रस्म निभा रही महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। अनियंत्रित पिकअप आगे गड्ढे में पलटकर सीधा हो गई। इस हादसे में पिकअप का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 12 घायलों को दुदही सीएचसी लाया गया है। शेष चार घायलों का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में होने की बात कही जा रही है। इस घटना से गांव में अफरा तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


गौरी शुक्ल गांव निवासी सुबाष यादव की लड़की की बृहस्पतिवार को बारात आनी है। बुधवार की रात को उसकी हल्दी के लिए मटकोड़ कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब आठ बजे सुबाष के परिवार व गांव की तमाम महिलाएं और बच्चे गांव के नजदीक बांसी नदी के पांडेय पट्टी घाट के पास मटकोड़ की रस्म पूरी कर रही थीं। इसी दौरान उर्वरक लदी एक पिकअप गाड़ी गौरी श्रीराम की ओर से जा रही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सड़क के गाड़ी अनियंत्रित होकर महिलाओं और बच्चों को ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलटकर सीधी हो गई। इस हादसे में गाड़ी का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। इसके अलावा गाड़ी की चपेट में आने से नौ वर्षीय प्रिंस, 15 वर्षीया प्रीति, 45 वर्षीया लीलावती, आठ वर्षीय कन्हैया, 50 वर्षीय शम्भू, 40 वर्षीय विश्वनाथ, 45 वर्षीय सुबाष, 35 वर्षीया अनीता, 20 वर्षीय मंटू, 40 वर्षीया रीना, सात वर्षीया काजल, 10 वर्षीय बबलू, आठ वर्षीया कृति, 14 वर्षीया रंजू, और 12 वर्षीय कुमरेश आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायलों को दुदही सीएचसी भेजा और पुलिस को सूचना दी। एसओ शाह मोहम्मद फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घायल 12 लोगों का दुदही सीएचसी में प्राथमिक उपचार शुरू हुआ, इसके अलावा चार लोगों का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एके पांडेय के अनुसार गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed