फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस ने मारा शराब के अड्डों पर छापा

पुलिस ने मारा शराब के अड्डों पर छापा

Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारा शराब के अड्डों पर छापा
अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया गांव में रविवार को पुलिस टीम ने कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा। वहां 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सुबुधिया गांव कच्ची शराब के धंधे को लेकर पूरे जिले में कुख्यात है। यहां कच्ची शराब का धंधा छोड़कर लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी यमुना प्रसाद ने वृहद स्तर पर अभियान चलाया था। यहां के लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया था। हालांकि वह कोशिश सफल नहीं रही और कच्ची शराब बनाने व बेंचने वाले सक्रिय रहे।
विज्ञापन


रविवार को सूचना मिलने पर अहिरौली बाजार थाने के एसओ केके राणा ने पुलिस टीम के साथ कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा। वहां से अभिषेक चौहान, रामा चौहान, दीनानाथ और शंभू चौहान को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed