{"_id":"5d0292a8bdec226d8158fc40","slug":"15604496937-kushinagar-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टीदारी के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पट्टीदारी के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा
Fri, 14 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाने पहुंचे लाेग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। 11 जून को नगर के तिलक चौक के निकट जमीन के विवाद में हुई पट्टीदारों में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जदयू के जिलाध्यक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह तो दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने कोशिश सहित विभिन्न आरोपों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी जदयू के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू मोदनवाल ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका पैतृक आवासीय मकान कसेरा टोली रोड एवं तिलक चौक पर है, जिसमें हिस्सेदारी को लेकर पट्टीदारों से लंबे समय से विवाद चलता है। नगर के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में तिलक चौक स्थित पैतृक दुकान में ताला लगाने के बाद पंचायत में सहमति बनी थी। इनका आरोप है कि पंचायत की बात को लेकर 11 जून की शाम पट्टीदारी के करीब छह लोगों ने उनके बेटे आदर्श मोदनवाल और उन्हें बुरी तरह पीट दिया था।
उनके बेटे की हालत अब भी गंभीर है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। श्याम बाबू मोदनवाल की तहरीर पर छह तथा उनके विपक्षी की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।