फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव की घटना

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव की घटना

Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव की घटना
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, ससुराली फरार
विज्ञापन

सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज
जटहां बाजार। सोनवल गांव में रविवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सदर भी मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के चौरिया टोला निवासी गोपाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंभा की शादी 6 जून 2017 को जटहां बाजार थाने के सोनवल गांव निवासी हृदेश पुत्र रामवृक्ष से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। इसके लिए रंभा को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। रविवार सुबह सोनवल गांव के ही एक व्यक्ति ने रंभा की मौत की खबर दी। उनका कहना है कि जब वे लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव पड़ा था और ससुरालवाले घर छोड़कर फरार थे।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ संजय सिंह और उनके बाद सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। रंभा के गले, दाहिने हाथ और कमर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता गोपाल यादव ने चार लोगों पर तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति, सास, जेठ और जेठानी सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


मां के बिना कैसे रह पाएगी दुधमुंही बच्ची
जटहां बाजार। सोनवल गांव में घटित इस घटना के बाद सभी लोग रंभा की आठ महीने की बेटी अनुष्का के बारे में चिंता जता रहे थे। लोगों का कहना था कि आखिर इतनी छोटी बच्ची अपनी मां के बिना कैसे रह पाएगी। हालांकि आरोपी अनुष्का को अपने साथ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed