फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दोस्तों का शव गांव आया तो मचा कोहराम

दोस्तों का शव गांव आया तो मचा कोहराम

Sun, 09 Jun 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों का शव गांव आया तो मचा कोहराम
मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कठकुइयां। कसया क्षेत्र के सपहा के पास हुए हादसे में कुबेरस्थान क्षेत्र के सिकटा निवासी दो युवकों की हुई मौत की से गांव में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई दोनों होनहार युवकों की मौत पर रो पड़ा।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि 24 वर्षीय नसीम पुत्र मंजूर दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पांच दिन पहले ईद मनाने घर आए थे। दो भाइयों और एक बहन में नसीम सबसे बड़ा था। घर की सारी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। पिता को आर्थिक मदद देने वाला नसीम हादसे का शिकार हो गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन


जबकि 22 वर्षीय आरिफ पुत्र रमजान चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक सप्ताह बाद आरिफ सऊदी जाने वाला था। रोते हुए उसके पिता रमजान ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि बेटा आरिफ ऐसे बीच मझधार में परिवार को छोड़ कर चला जाएगा। शुक्रवार की शाम को बेटा अपने दोस्त के साथ किसी जरूरत से कसया गया था। लौटते समय वह और उसका दोस्त नसीम हादसे का शिकार हो गए। दोस्त नसीम और आरिफ की मौत से पूरा गांव मर्माहत था। दोनों परिवार की चीख पुकार सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। लोग यहीं कह रहे थे कि यदि दोनों हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के तीसरे दिन ही दो परिवार की छिन गई खुशियां
कुबेरस्थान। सिकटा गांव के आरिफ और नसीम की हादसे में हुई मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभी तीन दिन पूर्व ही दोनों परिवारों में ईद की खुशियां मनाई गई थी। दोनों युवक ईद के मौके पर ही अपने परिवार में शामिल होने घर आए थे, लेकिन किसी को अहसास नहीं था कि ईद के तीन दिन बाद ही दोनों परिवारों की खुशियां छिन जाएंगी। इस घटना से गांव के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले।


गांव के लोग कभी आरिफ के घर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे तो कभी नसीम के घर। दोनों घरों में मातम का माहौल था। हर तरफ सिर्फ चीख-पुकार ही थी। दोनों का जनाजा एक ही जगह रखा गया। परिजन तथा गांव के लोग कतार में खड़े हुए। सबकी आंखें हो गईं। दोनों का जनाजा एकसाथ उठा तो गांव का हर व्यक्ति गमगीन हो गया। सबके मुंह से बस यही बात निकली कि ऐसी घड़ी कभी किसी को देखने को न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed