चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसी बीच युवक बाइक से आता दिखा। नंबर प्लेट नहीं होने के कारण संदेह हुआ। पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ विक्की गांव भोदसी बताया। बाइक चोरी की निकली। उसे वह बेचने का प्लान कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
बुलेट चोरी
दुदही। क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव के टोला इंद्रपट्टी निवासी गिरिजेश कुशवाहा की बुटेल चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि दरवाजे पर बुलेट खड़ी करके घर में चले गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो बुलेट नहीं थी। अगल-बगल पूछताछ करने पर पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
कोयला व्यवसायी की बाइक चोरी
तमकुुहीराज। तरया सुजान क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे से कोयला व्यवसायी की बाइक चोरी हो गई। घटना के समय वह बगल की दुकान में चाय पी रहे थे। उन्होंने तमकुहीराज पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मझौवा निवासी कोयला व्यवसायी कन्हैया गिरी तमकुहीराज कस्बे के समउर मार्ग पर चाय की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर चाय पी रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक गायब हो गई। इस घटना से कस्बे के व्यापारियों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर लगाम नही लगने से कस्बे में चोरों का आतंक बढ़ गया है।