फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार जा रहे दो ट्रकों से 35 गोवंशीय पशु बरामद

बिहार जा रहे दो ट्रकों से 35 गोवंशीय पशु बरामद

Sat, 01 Jun 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिहार जा रहे दो ट्रकों से 35 गोवंशीय पशु बरामद
कसया थाने में रखे गए पशु । - फोटो : अमर उजाला
कसया। शुक्रवार को पुलिस ने दो ट्रकों में ठूंस कर लादे गए 35 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। एक ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया,जबकि दूसरे ट्रक का चालक भागने में सफल रहा। पकड़े गए चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र से गोवंशीय पशुओं से भरे दो ट्रक पकड़े गए। ट्रकों में गोवंशीय पशुओं को जबरदस्ती ठूंस कर लादा गया था। एक ट्रक चालक गिरफ्तार है। जबकि दूसरे का चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दोनों ट्रकों को थाने ले गए।
विज्ञापन

 

ट्रकों पर लगे तिरपाल को हटाया गया तो एक ट्रक में 20 और दूसरे ट्रक में 15 पशु लदे मिले। इनमें से कई मवेशियों को चोटें लगी हुई थी। पुलिस ने पशुओं को सुपुर्द करने की कार्रवाई की। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गो वंशीय पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पशुओं की सुपुर्दगी की भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की बैट्री खोलते पकड़ा गया
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के जोकवा बाजार में गुरुवार की रात एक दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की बैट्री चोरी से खोलते दौरान चोर को दुकानदार के बेटे ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत मेें लेकर थाने चली गई।


जोकवा बाजार के रहने वाले रामजी गुप्ता की बाजार में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। गुरुवार की रात में दुकान पर ही दो ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। भोर में एक युवक ट्रैक्टर ट्राली की बैट्री खोल रहा था। उसी दौरान दुकानदार का बेटा घूमते हुए पहुंच गया। उसकी नजर जैसे ही पड़ी, उसने शोर मचाया तो चोर भागने लगा। उसने दौड़ा कर पकड़ लिया। चोर ने दांत से बांह में काट कर भागने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही मधुरिया चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के निर्देश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
बरवापट्टी। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र की रहने वाली छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश के बाद दो युवकों पर केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 


पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी छठवीं में पढ़ने वाली बेटी 21 मई को रात करीब 9 बजे गांव के ही दो युवक जबरियां दरवाजे से उठा ले गए। रात भर आरोपी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किए। बेटी को आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी।

इस मामले में गांव में कुछ लोगों ने पंचायत की और बेटी की इज्जत का सौदा 20 हजार में तय किया। उसकी पत्नी को रकम देकर वीडियो बनाया और फिर रकम वापस ले ली। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी को आवेदन पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 

आग में पांच लोगों की झोपड़ियां जलीं
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में शुक्रवार को दोपहर क़रीब 12 बजे अचानक आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इसमें दो बकरियों समेत 30 हजार रुपये नकद और अन्य सामान जल गए।


इस गांव के घुरभरी के घर में अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के चलते उनके पड़ोसी रमाकांत, जंगली, संजय एवं कृष्णा की झोपड़ियां भी आग की जद में आ गईं, जिससे इनकी झोपड़ियां और उसमें रखे सामान जल गए। घुरभरी की दो बकरी एवं कृष्णा के 30 हजार रुपये नकद भी जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed