फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   संदिग्ध हालत में महिला की मौत

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में महिला की मौत
मौत पर बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायगंज गांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रायगंज निवासी फिरोज की शादी लगभग 15 वर्षों पूर्व तरयासुजान थानाक्षेत्र के मौजम मियां की पुत्री शायदा खातून से हुई थी। दंपती के तीन लड़के हैं। फिरोज अपने चार भाइयों व पिता से अलग रहता है। चर्चा है कि पति-पत्नी में काफी समय से अनबन थी। शायदा को गांव की ही महिला से पति के अवैध संबंध का शक था।

विज्ञापन

इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। पति- पत्नी में आए दिन मारपीट होने की भी चर्चा हो रही थी। बताया जाता है कि झगड़ा सुलझाने की वजह से कई बार मिश्रौली पुलिस चौकी में पंचायत भी हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को भी पति- पत्नी में किसी बात को लेकर काफी नोकझोंक हुई। रात में शायदा खातून घर में सोई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि फिरोज बच्चों के साथ छत पर जाकर सोने चले गए। सुबह लगभग चार बजे सेहरी खाने के लिए फिरोज अपनी पत्नी को बुलाने लगा, जवाब नहीं मिलने पर बिस्तर के पास आकर देखा तो शायदा मरी पड़ी थी। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों और रिश्तेदारों को दी।


 

किसी ने यूपी-100 तथा कोतवाली पुलिस को में सूचित कर दिया। एसआई चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शायदा के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पति फिरोज घर से फरार है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि शव पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed