फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेंदुरिया गांव के सामने की घटना

सेंदुरिया गांव के सामने की घटना

Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सेंदुरिया गांव के सामने की घटना
बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल
विज्ञापन

पटहेरवा। क्षेत्र के सेंदुरिया गांव के सामने समउर-पडरौना मार्ग पर रविवार की देर शाम बाइकों की भिंडत में चार युवक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को एबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाई,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

क्षेत्र के गांव पटहेरिया निवासी परवेज आलम (25) पुत्र कलाम मजीद व इमाम हुसैन उर्फ अच्छन (23)पुत्र स्वर्गीय इबरार खान बाइक से तुर्कपट्टी की ओर से पटहेरवा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से बाइक से रितेश गुप्ता (28) पुत्र राधे गुप्ता व उमेश कुमार (24)पुत्र नंदलाल निवासी घोड़सरवा थाना कुबेरस्थान गुजरे। सेंदुलिया के पास दोनों बाइकों की भिड़त हो गई। जिसमे इमाम उर्फ अच्छन व परवेज आलम व दूसरे बाइक सवार रितेश गुप्ता व उमेश कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इमाम उर्फ अच्छन व रितेश को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग नहीं किए थे।प्रभारी निरीक्षक आनद कुमार गुप्ता ने बताया है कि घायलों का उपचार हो रहा है।बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed