फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   धोखाधड़ी के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Apr 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
FIR
खड्डा। खतौनी में नाम नहीं होने के बावजूद सादे कागज पर अराजी नंबर लिख कर तीसरे व्यक्ति की करीब सात एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के मामले में क्रेता-विक्रेता समेत आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा गांव में विजय कुमार तुलस्यान आदि की भूमिधरी जमीन है। वह वर्तमान खतौनी में भी बदस्तूर है।उक्त जमीन को अपना स्वामित्व बताते हुए महराजगंज जनपद के निचलौल निवासी अशोक कुमार व दिलीप कुमार तथा अरूण कुमार उर्फ जयप्रकाश निवासी बसहिया कप्तानगंज ने 5 व 6 अप्रैल को दो बार में छितौनी निवासी शांति देवी, मंशा देवी, रिंकी देवी व नरकवा गांव निवासी पुनीता देवी व दीपशिखा के नाम रजिस्ट्री बैनामा कर दिया ।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विजय तुलस्यान के मुताबिक क्रेताओं का कभी भी इस अराजी पर सरकारी अभिलेख में नाम नहीं रहा है। सादे कागज पर केवल नंबर लिख कर इसे ही इंतखाब मान कर बैनामा मान्य कर लिया गया है। क्रेता पूर्व प्रधान छितौनी व नरकहवा तथा वर्तमान प्रधान नरकहवा के परिवार के लोग हैं। गवाह भी आपस में बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर कूटरचना, धोखाधड़ी, आदि गंभीर धारा में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना एस ओ हनुमानगंज ब्रजेश मिश्रा ने शुरू किया तो हड़कंप मच गया है। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि कागजी हेराफेरी व धोखाधड़ी आदि का मुकदमा आठ लोगों पर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


इसमें निबंधन कार्यालय खड्डा की भूमिका संदिग्ध है। जांच में क्रेता, विक्रेता, गवाह व लेखक जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही भू माफिया में इनको शामिल करने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed