{"_id":"5c3247d0bdec2256d8788e44","slug":"151546799056-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराकर पलट गई थी ट्राली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से टकराकर पलट गई थी ट्राली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी ट्राली पलटी, डेढ़ घंटे जाम रहा हाइवे
ओवरलोड और तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा
हाटा। कसया की ओर से ढाढ़ा शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली फोरलेन ओवरब्रिज के निकट स्ट्रीट लाइट पोल से टकराकर मेन लेन में पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन हाइवे पर यातायात ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस यातायात शुरू करा सकी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राली पर लोहे के एंगल लगाकर काफी ऊंचाई तक गन्ना लादा गया था। हाटा में फोरलेन ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली हाइवे के बीच डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर-ट्राली हाइवे पर पलट गई। ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्राली पर लदा गन्ना सड़क पर बिखर गया। इससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद अपने हाईड्रा और जेसीबी के साथ पहुंची हाइवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और गन्ना को किनारे कराकर यातायात शुरू कराया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे।