फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिजली गिरने से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, पांच झुलसे

बिजली गिरने से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, पांच झुलसे

Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, पांच झुलसे
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर/देवरिया। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को बिजली गिरने से कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव में दो सगी बहनों और एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। वहीं, देवरिया के रुद्रपुर के कृतपुरा गांव में एक बालिका की बिजली गिरने से मौत हो गई। झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने हाटा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

मुंडेरा उपाध्याय गांव के छोटेलाल गुप्ता के खेत में निराई का काम चल रहा था। गांव की सुग्गी देवी (52), प्रीति गुप्ता (16), निधि गुप्ता (12), जगदीश की पत्नी इसरावती (42), लालमती (46), परमहंस की पत्नी इसरावती (45), बिंदु (43) और कौशल्या (40) खेत में काम कर रही थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश शुरू हुई। छिपने के लिए सभी लोग पास में एक पेड़ के नीचे पहुंचे। इसी दौरान बिजली गिरी और सभी लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सभी को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रीति उसकी बहन निधि के अलावा सुग्गी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed