{"_id":"5a0f20eb4f1c1b6d548bda4c","slug":"151510940907-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिला
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
ढाढ़ा (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग गांव के समीप मझना नाला के किनारे शुक्रवार को सुबह व्यक्ति का मिलने से सनसनी फैल गई। दिन भर प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव के पास से गौरीबाजार से गोरखपुर तक का बस का टिकट मिला है। दूसरा शव कठकुइयां रेलवे स्टेशन के पास मिला है। शुक्रवार की सुबह भगवानपुर बुजुर्ग गांव के कुछ लोग मझने नाला के तरफ गए थे। वहां करीब 45 वर्ष के व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अहिरौली बाजार पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मौके से रोडवेज बस का एक टिकट भी मिला है जो गौरीबाजार से गोरखपुर तक का है। गांव के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति बृहस्पतिवार की शाम को नाले के किनारे टहलता देखा गया था। अहिरौली बाजार एसओ रसीद खान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से रोडवेज की बस का गौरीबाजार से गोरखपुर तक का टिकट मिला है। मामले की छानबीन चल रही है। कठकुईयां के प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सुबह लोगों ने कठकुइयां रेलवे स्टेशन से पूर 86.12 मीटर पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव देखा। उसका सिर और हाथ कटा हुआ था। गैंगमैन ने इसकी सूचना कुबेरस्थान थाने की पुलिस को दी। कुबेरस्थान थाने के एसओ अमित राय पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने आशंका जताई वह डेमू ट्रेन की चपेट में आने से कट गया होगा। उस व्यक्ति ने सफेद धारीदार शर्ट और स्लेटी रंग का इनर पहना था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।