फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुर्गा प्रतिमा का पट खोलकर वापस लौट रहे थे पूर्व प्रमुख

दुर्गा प्रतिमा का पट खोलकर वापस लौट रहे थे पूर्व प्रमुख

Thu, 28 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा का पट खोलकर वापस लौट रहे थे पूर्व प्रमुख
जटहां बाजार (कुशीनगर)। बुधवार की रात सोहरौना गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पट खोलकर वापस लौट रहे विशुनपुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के वाहन पर गांव में ही कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके कुछ देर बाद एक बाइक सवार पर भी पत्थर फेंका गया। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी होने पर पुलिस गांव गई थी, हालांकि पूर्व प्रमुख की तरफ से इस संबंध में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव में त्योहारों के समय अक्सर दोनों वर्गों के बीच विवाद होता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भी यहां रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। नवरात्र की शुरूआत में देवी प्रतिमा रखने को लेकर भी नोकझोंक हुई थी। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे विशुनपुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव इस गांव में बने पांडाल में पूजा करने गए थे। वहां रखी प्रतिमा के पट खोलकर वापस लौटते वक्त अचानक उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर कुछ पत्थर फेंके गए। इससे गाड़ी का आगे का शीशा व कुछ अन्य कांच टूट गए। हालांकि गांव के लोगों की समझदारी से मामला शांत हो गया। इसके कुछ ही देर बाद सोहरौना गांव के ही एक युवक की बाइक पर भी पत्थर फेंका गया। बृहस्पतिवार की सुबह इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर मामले की जानकारी ली और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। दोपहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव के पडरौना नगर स्थित आवास पर दोनों पक्षों के लोगों की बैठक हुई। इसमें अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव ने बताया कि रात में कुछ अराजक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया था। इस मामले में गांव के दोनों पक्ष के लोग ही मिलकर कार्रवाई करने की बात पर सहमत हैं, इसलिए कोई तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed