फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रक से 175 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

ट्रक से 175 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से 175 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कुशीनगर। पुलिस प्रशासन की तरफ से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़े गए ट्रक से अवैध रूप से तैयार की गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। ट्रक के साथ एक व्यक्ति भी पकड़ा गया। उसके खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि एएसपी हरि गोविंद मिश्रा और सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस टीम एनएच पर अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रही थी। भोर में जांच के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया। उसमें 175 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी, जिसे गेहूं के डंठल के बीच छिपाकर रखा गया था। उस दौरान जावेद खान नाम का व्यक्ति पकड़ा गया था, जो उत्तमनगर कालोनी थाना राजभर पटियाला पंजाब का निवासी है। वह अवैध रूप से शराब राजस्थान से बिहार ले जा रहा था। ट्रक से बरामद शराब की कीमत लगभग बीस लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में कसया के एसओ गजेंद्र राय, डीएन सिंह, रामबदन शुक्ला, रमाशंकर यादव, राजकुमार राय, मनीष कुमार राय और नितेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed