फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छापे में मानक के विपरीत मिला अस्पताल सील

छापे में मानक के विपरीत मिला अस्पताल सील

Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
छापे में मानक के विपरीत मिला अस्पताल सील
तमकुहीराज में एक निजी अस्पताल की जांच करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने निजी अस्पताल में छापा मारा। वहां अप्रशिक्षित लोग मरीजों का इलाज करते मिले। इंतजार के बाद भी संचालक की ओर से वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके तो अस्पताल को सील कर दिया गया। साथ ही भर्ती मरीजों को तमकुहीराज के ही दो अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार देर रात तमकुहीराज के एसडीएम अरविंद कुमार ने सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक वर्मा, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के साथ विराट हास्पिटल का छापा मारा। वहां पूछताछ के दौरान वार्ड में सर्जरी के छह मरीज भर्ती मिले। उनसे ऑपरेशन और डॉक्टरों के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने अस्पताल संचालन करने वाले लोगों से जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा। वहां इस टीम ने यह भी पाया कि अस्पताल पर्यावरण मानक एवं चिकित्सा नियम के विपरीत संचालित किया जा रहा था। एक घंटा से अधिक समय तक अस्पताल में इंतजार के बाद भी अस्पताल प्रबंधन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मौके पर अप्रशिक्षित व्यक्ति इलाज करते पाए जाने पर एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को तमकुहीराज में ही संचालित दो अन्य निजी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया। उसके बाद इस अस्पताल को सील कर दिया।एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में अस्पताल मानक के विपरीत संचालित मिला। इसलिए उसे सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed