{"_id":"5b9fe781867a557ebd6878f6","slug":"141537206145-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात एक होमगार्ड को सोमवार को एक युवक ने धारदार हथियार से कई प्रहार कर घायल कर दिया। दूसरे होमगार्ड ने डीएम कार्यालय की ओर भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही डीएम व सुरक्षाकर्मी भागकर नीचे पहुंचे, लेकिन हमलावर को हथियार लहराता देख किसी की उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। घटना की सूचना फैलते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। इसी बीच, जैसे ही हमलावर ने हथियार फेंका लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की।
कसया थाना क्षेत्र के बकनहा गांव निवासी होमगार्ड सुदामा यादव (45) और होमगार्ड रघुबर प्रसाद सोमवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। रघुबर ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में झोला लिए डीएम कार्यालय की ओर बढ़ने लगा। सुदामा ने उसे रोककर झोले की तलाशी लेनी चाही, तभी उसने झोले में रखा धारदार हथियार निकाल लिया और सुदामा के सिर और गले पर कई प्रहार कर दिए। सुदामा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। रघुबर ने बताया कि यह सब देख वह डीएम कार्यालय की ओर भागा और अन्य सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावर के हाथ में हथियार देख अफरातफरी मच गई। फरियादी और दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीओ नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राज सिंह, सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल और हमलावर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमलावर को इलाज के बाद कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई।