{"_id":"5ce04797bdec22071035801a","slug":"131558202263-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल युवक घण्टो तड़पता रहा,परिजन गोरखपुर ले कर गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल युवक घण्टो तड़पता रहा,परिजन गोरखपुर ले कर गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर दूसरी जगह ले जाना पड़ा
विज्ञापन
सुकरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां सुकरौली में चिकित्सक रात में नहीं रहते हैं और न ही यहां आपातकालीन सेवा की व्यवस्था है। शुक्रवार रात इसकी तस्दीक तब हुई जब दो घायल यहां पहुंचे और उन्हें उपचार नहीं मिला। ऐसे में उन्हें अन्यत्र ले जाना पड़ा। शुक्रवार देर शाम गनेशपुर चौराहे के रास्ते खोट्ठा जा रहे चौरीचौरा के रहने वाले शंभू विश्वकर्मा और दीपक को बरात में शामिल वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को देवतहा सीएचसी पहुंचाया, जहां अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं थे। अस्पताल में रहने वालों के मुताबिक, यहां रात में सिर्फ एंबुलेंसकर्मी ही रहते हैं। किसी डॉक्टर की ड्यूटी नहीं होती है। यह पहला मामला नहीं है। सीएचसी में डॉक्टर द्वारा मरीज का इलाज नहीं करना एवं अस्पताल में मौजूद नहीं होने की शिकायत मरीजों के जरिए सीएमओ से कई बार की जा चुकी है। सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अचानक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।