{"_id":"5c1fcdeabdec2257267115ce","slug":"131545588202-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वाहन चेकिंग में पिकअप पकड़ा, दस पशु मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वाहन चेकिंग में पिकअप पकड़ा, दस पशु मुक्त कराया
Sun, 23 Dec 2018 11:33 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली पुलिस ने तस्करों से पशुओं को मुक्त कराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पशु तस्करी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने नौ व्यक्तियों के खिलाफ गो हत्या, पशु निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनके वाहन से 10 पशुओं को भी मुक्त कराया। पशु तस्करी के आरोप में पकड़े गए इन व्यक्तियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने तलाशी के दौरान सिद्धनाथ मंदिर के निकट एक पिकअप को पकड़ा। उसमें दस पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। पुलिस ने पिकअप के साथ पकड़े गए अली अख्तर कुरैशी, कौशर कुरैशी, असगर कुरैशी, रहमत कुरैशी, जियाउल, अली अहमद कुरैशी, मुजाहिद अली, सलमान खुर्शीद और अशरफ कुरैशी के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया।
ये सभी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही बसहिया बनवीरपुर गांव के निवासी हैं। इस कार्रवाई में कोतवाल विजय राज सिंह के साथ सुनील सिंह, चंद्रशेखर, अभिषेक चौधरी, कांस्टेबल हिमांशु सिंह, दिनेश कुमार चौरसिया, प्रदीप यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।