{"_id":"5bc76a4dbdec2269aa2a0ecc","slug":"131539795533-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग गेस्टर एक्ट का फरार पन्द्रह हजार का इनामी मुन्ना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग गेस्टर एक्ट का फरार पन्द्रह हजार का इनामी मुन्ना गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पन्द्रह हजार का इनामी मुन्ना भारती को खड्डा पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। छह माह से फरार चल रहे 15000 रुपये के ईनामी बदमाश को खड्डा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को कट्टा कारतूस भी मिला। पकड़े गए बदमाश पर संगीन धाराओं में छह से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के झंगटौली टोला निवासी मुन्ना भारती के ऊपर खड्डा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इस मुकदमे की विवेचना हनुमानगंज पुलिस कर रही थी। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इस बीच उसके उपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। बुधवार को खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने टीम के सहयोग से सूचना के आधार पर फरार इनामी मुन्ना भारती खड्डा के जलकल रोड के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी में उसके पास से 12 बोर लोडेड तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही विवेचक एसओ हनुमानगंज ब्रजेश मिश्रा भी पहुंचकर उसे अपनी कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि 15 हजार के इनामी मुन्ना भारती पर चोरी, चोरी का माल रखने, वन अपराध, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर आदि के छह से अधिक मुकदमे खड्डा थाने में दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी में एसआई नंदा प्रसाद, हेड कांस्टेवल राजेश शाही, सिपाही राजेंद्र गुप्ता, शैलेष सिंह और अनीस यादव आदि का सहयोग है।