{"_id":"59a419e64f1c1bbc018b4569","slug":"131503926758-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा ब्लाक के एक परिषदीय स्कूल का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशुनपुरा ब्लाक के एक परिषदीय स्कूल का मामला
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक पर छठीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है। घटना बीते बृहस्पतिवार की बताई जा रही है, लेकिन सोमवार को जब अध्यापक स्कूल पहुंचे तो अभिभावकों ने उन्हें पकड़कर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर दिन भर कोतवाली में गांव के लोग व शिक्षक नेता जमे हुए थे। पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो महिला व एक पुरुष शिक्षक की तैनाती है। बीते बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज के चलते दोनों महिला अध्यापक अवकाश पर थीं। विद्यालय में मौजूद पुरुष शिक्षक ने छठीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर जाकर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। घर के लोग शिक्षक को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार को जब आरोपी शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो काफी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि शिक्षक पहले भी इस तरह की कई घटनाओं में शामिल रहा है। हंगामा की सूचना पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर हंगामा बंद कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। तब तक किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता, आरोपी शिक्षक व गांव के लोगों का बयान लिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को वहां से कोतवाली लाया गया। पीछे-पीछे गांव के तमाम लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उधर, कई शिक्षक नेता भी कोतवाली पहुंचे और किसी तरह से मामले को रफा - दफा कराने में जुट गए, लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं थे।
इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी विशुनपुरा एसएन प्रजापति का कहना है कि यह आरोप बेहद गंभीर और शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत है। मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही मिला तो विभागीय नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। वहीं, कोतवाल पडरौना विजयराज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।