{"_id":"5cc891dfbdec22072c3304c9","slug":"121556648415-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन टकराए, 16 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन वाहन टकराए, 16 लोग घायल
Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना-कसया मार्ग पर जानकी नगर गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में ईलाज करते डॉक्टर ।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के जानकीनगर के निकट ट्रक, टेंपो और बाइक के आपस में टकरा जाने से 16 लोग घायल हो गए। यह हादसा पडरौना-कसया मार्ग पर हुआ। घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
कसया थाना क्षेत्र के जानकीनगर के निकट मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कसया की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया। इसके बाद ट्रक, पडरौना की तरफ से सवारी लेकर जा रहे टेंपो से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार परसा के अनुराग व नीरज, बलुचहां के अमरनाथ, इन्हीं के परिवार की सोनी, राधा, लड्डू और सुनीता के अलावा मनीषा, छहूं के लखपति, इनके परिवार के बांकेलाल और सीता तथा बलुचहां के विवेक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनके अलावा टेंपो में सवार चार बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने रवींद्रनगर पुलिस चौकी पर सूचना दी। लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छोड़ 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से जिला अस्पताल तक लोगों को तांता लगा रहा।
विज्ञापन
आईडी प्रूफ के आधार पर घायलों का पता चला, लेकिन हालत ऐसी थी कि कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। तैनात डॉक्टर पीयूष सिंह ने बताया कि सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं।
दोपहर करीब पौने दो बजे जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने पुलिस के साथ वाहन में चीख-पुकार करते घायल लाए गए तो वहां अफरातफरी मच गई। डॉक्टर और कर्मचारी आपातकालीन कक्ष की तरफ दौड़ पड़े। वाहनों से खून से लथपथ घायलों को उतारा और इलाज शुरू किया गया।
शादी का कार्ड देकर लौट रहा था छात्र
पडरौना। नगर के छावनी स्थित आईटीआई का छात्र नीरज कसया थाना क्षेत्र के गांव परसहवा से साथियों को अपनी शादी का कार्ड देकर घर लौट रहा था। कसया थाना क्षेत्र के जानकीनगर के निकट ट्रक, टेंपो और बाइक की आपस में हुई टक्कर में वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर उसके कुछ साथी अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों को जानकारी दी।