फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Mon, 06 May 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
मौत पर बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर एसआर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की हुए हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सिसवा धोकरहा निवासी कन्हैया के पुत्र अरविंद राय उर्फ गुड्डू राय (45) शनिवार की रात प्रतिदिन की भांति अपना मेडिकल स्टोर्स बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। दीवानी न्यायालय के आगे कसया-देवरिया मार्ग पर एसआर पेट्रोलपंप के पास पीछे से गुजरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ अतुल्य कुमार पांडेय व एसआई वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक का लोगों ने पीछा किया तो ट्रक को पेट्रोल पंप के निकट खड़ाकर भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed