फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ्ा फरार महिला गिरफ्तार

पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ्ा फरार महिला गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ्ा फरार महिला गिरफ्तार
गिरफ्तारी
पटहेरवा(कुशीनगर)। पंजाब में पति की हत्या के बाद फरार महिला व उसके प्रेमी को पंजाब पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस पिछले दो दिनों से उनकी सुरागकशी कर रही थी। पटहेरवा थाने से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई। इनकी गिरफ्तार से गांववाले भी स्तब्ध रह गए। कारण कि दोनों उस घर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और गांववाले उन्हें उस परिवार का रिश्तेदार समझ रहे थे।
विज्ञापन


पंजाब के मोहाली जिले के थाना लालरू के सेक्टर-10 निवासी नंद कुमार की हत्या 13 अप्रैल को कर दी गई थी। उनकी पत्नी ब्यूटीशियन शिवांगी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन हत्या की जांच के पूर्व ही वह अपने प्रेमी चंडीगढ़ निवासी शाहनवाज के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


शाहनवाज ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के निवासी अपने दोस्त से संपर्क किया और उसके घर सोमवार से रह रहे थे। गांववालों से शमशाद के परिजन उसका परिचय रिश्तेदार के रूप में कराए थे। इधर, सर्विलांस की मदद से पंजाब पुलिस के एएसआई कृष्ण चंद्र, राकेश कुमार, हवलदार लालचंद्र, कांस्टेबल अमृतपाल, परमजीत सिंह, महिला कांस्टेबल मनीषा मंगलवार से ही पटहेरवा थाने पर डेरा डालकर टोह में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद उनका स्थाई लोकेशन मिलने के बाद पगरा-पड़री के टोला बसंतपुर निवासी सुल्तान अंसारी के घर दबिश देकर पंजाब पुलिस ने उस महिला सहित उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उन्हें अपने साथ लेती गई। पंजाब पुलिस के एएसआई कृष्ण चंद ने बताया कि ब्यूटीशियन पत्नी शिवांगी ने अपने प्रेमी शहनवाज के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद फरार हो गई थी। पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस फरार प्रेमी युगल की तलाश में पहुंची थी। उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ लेती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed