{"_id":"5c951d7bbdec221468051b24","slug":"11553276283-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर पार्ट्स की दुकान में आग से सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर पार्ट्स की दुकान में आग से सामान राख
Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के हेतिमपुर फोरलेन के किनारे संचालित मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना बीते बुधवार की देर रात की है।
विज्ञापन
गांव परसौना निवासी रवि त्रिपाठी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि हेतिमपुर फोरलेन के किनारे उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को दुकान बंद कर घर चले आए। देर रात के करीब दस बजे आसपास के लोगों ने उनके मोबाइल पर आग लगने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर देखा कि सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन