{"_id":"5c42143ebdec224bbb208d7a","slug":"11547834430-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुआ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों पर केस
Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
leopard
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के एकवनही गांव में बुधवार की देर शाम शौचालय के गड्ढ़े में गिरे तेंदुए की मौत के मामले में शुक्रवार को वन विभाग के रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी होने पर गांववालों ने नाराजगी जताई है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही गांव में बुधवार की देर शाम एक तेंदुआ भागते-भागते शौचालय के गड्ढ़े में गिर गया। जहां किसी कारणवश उसकी मौत हो गई। गुरुवार को वन विभाग ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को वन विभाग के रेंजर घनश्याम शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। एसओ शाह मुहम्मद ने बताया कि रेंजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। वहीं गांववालों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को यहां से जीवित हालत में ले गए थे। गांववालों के खिलाफ केस दर्ज कराकर मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई है।