फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage for land,acid attack

पिता-पुत्र को पीटा, युवती पर फेंका तेजाब

Wed, 26 Dec 2018 11:37 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
rampage for land,acid attack
मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। क्षेत्र के बंधूछपरा गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। पिता और भाई को बचाने पहुंची युवती को भी नहीं बख्शा। मारपीट के के बाद उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी तुर्कहा से उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तेजाब से झुलसी युवती का उपचार महिला पुलिस कर्मी की सुरक्षा में पीएचसी खड्डा में चल रहा है।
विज्ञापन


यहां के चंद्रिका का गांव के ही शाह आलम के साथ लंबे समय से जमीन की विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। चंद्रिका (55) और उनके पुत्र राजकुमार (22) को पिटता देख उन्हें बचाने पहुंची 18 वर्षीय अंजू की भी पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने उसके ऊपर तेजाब मिश्रित केरोसिन फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने घायलों को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि झुलसी युवती का उपचार महिला सुरक्षा में पीएचसी खड्डा में चल रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर उमाशंकर नायक ने बताया कि युवती के ऊपर केमिकल मिश्रित केरोसिन फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि युवती का कहना है कि उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि विपक्षी शाह आलम, अनवर, रिजवान, असलम समेत पांच के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed