फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid against sand mafia

बालू के अवैध खनन पर प्रशासन का छापा

Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
raid against sand mafia
बालू खनन में लगे ट्रैक्टर। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
हाटा। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ हाटा कोतवाली के लालीपार के छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन के ठिकाने पर छापेमारी की। दो नावों को नष्ट कर निकाल कर रखे गए बालू को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद एसडीएम दिनेश कुुमार की अगुवाई में कोतवाल गजेंद्र राय और उनकी टीम ने हाटा कोतवाली के लालीपार के पास छोटी गंडक नदी में हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। यहां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अवैध रूप से बालू निकालने का कार्य किया जा रहा था। टीम को देखकर वहां बालू के कारोबार भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


नदी के बीच बालू लदी दो नावों को छोड़ कारोबारी भाग निकले। पुलिस टीम ने पानी में उतरकर पहले नॉवों को किनारे ले आई और उसे नष्ट कर दिया। नदी किनारे बिक्री के लिए रखे गए बालू को भी एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध बालू खनन किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए लगातार छापामारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed